शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरारी इनामी बदमाश को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि झांसी शिवपुरी हाइवे रोड प्रीतम ढावा के पीछे आरोपी निवासी गरैरा (धुविया) थाना जिगना जिला दतिया का खड़ा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीओपी अनुभाग करैरा जीडी शर्मा द्वारा तत्काल थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मय बल के मौके पर जाकर कार्रवाई की तो झांसी शिवपुरी हाईवे रोड प्रीतम ढाबा के पीछे पहुंचे जहां मुखविर के बताए गए हुलिया का एक व्यक्ति गले में सफेद तौलिया डाले दिखा जो पुलिस को आते देखकर सरसों के खेत तरफ भागने लगा जिसे संदेह के आधार पर हमराह फोर्स एवं राहगीर पंचान की मदद से घेरकर पकडा और तलाशी ली तो कमर में वांयी तऱफ पेंट के नीचे एक 315 वोर का देशी कट्टा लोडेड हालत में खुर्से मिला जिसे कव्जे पुलिस लिया जाकर अनलोड किया व दाहिने तरफ पेंट की जेव में एक 315 का जिंदा राउंड रखे मिला आरोपी से उक्त हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज ना होना बताया, आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एक 315 वोर का देशी कट्टा मय दो राउण्ड के जप्त कर मौके की कार्रवाई की गई। उक्त आरोपी थाना दिनारा के अपराध क्रमांक 244/2021 धारा 307,341,294,506,34 ताहि,3(1)द,3(1)ध, 3(2)5 क एससी एसटी एक्ट मे 03 माह से फरार चल रहा था। उक्त उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव, सउनि संजय कुमार भगत, सउनि सोबरन सिंह सिसौदिया, हिमाचल सिंह रावत, अशोक तिवारी, म्रत्युन्जय सिंह पीकेश, आर. रामवीर सिंह बघेल आरक्षक पुष्पेन्द्र चौहान, आरक्षक आशीष शर्मा आरक्षक चालक मनीष, सैनिक हरीराम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

दिनारा पुलिस की कार्रवाई : तीन हजार का फरारी बदमाश कट्टा सहित पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment