शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 28 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नवीन स्वीकृत आवासों की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे । कार्यक्रम राज्य ए जिला व जनपद पंचायत स्तर पर किए जाएंगे । योजना में वर्ष 2021.22 में विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 20 हजार के विरुद्ध प्रदेश में 3ण्69 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं । योजना में 31 लाख 52 हजार ऐसे परिवार ए जिनके नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 में दर्ज नहीं थे को आवास प्लस एप के माध्यम से जोड़ा गया है।






Be First to Comment