Press "Enter" to skip to content

सांसद केपी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर गुटबाजी और भेदभाव का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव ने भाजपा के राष्र्टीय अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि कि सिंधिया समर्थकों द्वारा आयोजित काय्रक्रमों में मेरी और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। यहां तक कि प्रोटोकॉल के अनुसार उद्घाटन, लोकार्पण कार्यक्रम की शिलापटि्टा पर भी जगह नहीं दी जा रही है। उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर गुटबाजी और भेदभाव करने का आरोप लगाया। यह चिट्‌ठी सार्वजनिक होने के बाद पार्टी में गुटबाजी का मामला गरमा गया है। यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में अच्छे रिजल्ट मिल सकें। केंद्रीय संगठन को भी चेताया है कि इस समस्या को जल्द सुलझाया नहीं गया, तो पार्टी निष्ठा खत्म होकर व्यक्तिनिष्ठा बढ़ जाएगी। इसकी भरपाई में दशकों लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पूर्ण स्थिति बनने से गुटबाजी होने लगी है। इससे अन्य दलों को पनपने का अवसर मिलता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!