Press "Enter" to skip to content

ढाई लाख की भैंस चोरी कर बूचड़खाने बेची, चार गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ सीहौर थाना पुलिस ने भैंसें चुराने‎ वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार‎ किया है। छह लोगों द्वारा मिलकर‎ बरौआ गांव से किसान की ढाई‎ लाख रु. कीमत की छह भैंसे‎ चुरा ली और बूचड़खाने में बेच‎ आए। पुलिस ने आठ हजार रुपए‎ नगद बरामद कर लिया हैं।‎ जानकारी के मुताबिक किसान‎ प्रान सिंह सोलंकी (72)‎ निवासी बरौआ की बाड़े में बंधी‎ ‎ छह भैंसे 24 दिसंबर 2021 की‎ रात अज्ञात बदमाश चुराकर ले‎ गए। पुलिस ने छानबीन की तो‎ पता चला कि गांव के ही दो‎ लोगों की मदद से भैंसें चुराईं हैं।‎ पुलिस ने सोमवार को छोटू‎ सोलंकी निवासी बरौआ, वकील‎ परिहार व पंजाब सिंह निवासी‎ थनरा, नरेंद्र सिंह परिहार दतिया‎ को गिरफ्तार कर लिया है।‎ पूछताछ में पता चला है कि उक्त‎ लोगों बूचड़खाने में भैंसें बेच दीं।‎ पशु चोरी में शामिल राघवेंद्र‎ निवासी विलौनी दतिया एक‎ अन्य साथी फरार है। राघवेंद्र की‎ गाड़ी से भैंसे भरकर ले गए थे।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!