Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय रोजगार मेला 15 जनवरी को / Shivpuri News

शिवपुरी। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत रोजगार मेलों का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जा रहा है। 15 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आईटीआई शिवपुरी में किया जाएगा।

 

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने रोजगार मेला को सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। अनुभाग स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन 11 जनवरी को शासकीय आईटीआई पिछोर, 12 जनवरी को शा.उत्कृष्ट विद्यालय करैरा, 13 जनवरी को शासकीय आईटीआई कोलारस, 14 जनवरी को शासकीय आईटीआई पोहरी एवं 15 जनवरी को शासकीय आईटीआई शिवपुरी में किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!