कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतू प्रोटोकाल का पालन करने रोको-टोको अभियान शुरू / Badarwas News

बदरवास। बदरवास में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व प्रोटोकाल के पालन करने के लिए नगर परिषद कोलारस द्वारा रोकोटोको अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और मास्क पहनने की अपील की गई। नगर परिषद के सौरभ गौड ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए नागरिकों को समझाईश दी। इस दौरान दो स्कूली छात्राएं निकली जो मास्क लगाए हुए थी उन्हें समझाईश दी गई।