Press "Enter" to skip to content

जमीन के विवाद को लेकर अधेड़ के साथ की मारपीट / Karera News

 शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा टोड़ा पिछोर में जमीन के विवाद को
लेकर चले आ रहे विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति के साथ
मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी सुंदरलाल जाटव पुत्र
गेबूराम जाटव निवासी सिद्धपुरा टोडा पिछोर का गांव में रहने वाले महेश व
धर्मेंद्र जाटव के साथ जमीन के बंटवारे को विवाद चल रहा है। फरियादी रविवार
को रात 8 बजे अपने घर जा रहा था। राजेंद्र जाटव की दुकान के पास खड़े महेश
तथा धमर्ेेंद्र जाटव ने फरियादी को रोक लिया और गाली देने लगे। जब फरियादी
ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने
की धमकी दी। फरियादी ने रात को थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज
कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!