Press "Enter" to skip to content

बाइक से ले जा रहा था अवैध शराब, पुलिस ने पकड़ा / Picchore News

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव की तैयारी के संदर्भ में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछोर टीआई गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनारा पिछोर रोड मीरा बाई कॉलेज तिराहा पर एक मोटरसाइकिल से 30-30 लीटर की 2 प्लास्टिक की केन में हाथ भट्टी की देसी कच्ची शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर आरोपी आशीष जाटव निवासी बगरा साजौर थाना अमोला शिवपुरी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल व शराब जप्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट प्रकरण दर्ज दर्ज किया।

More from PicchoreMore posts in Picchore »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!