डिप्रेशन में चल रहे बीए के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी / Karera News

करैरा/  वार्ड 15 में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्र दो साल से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक नीरज (20) पुत्र भाव सिंह कुशवाह निवासी वार्ड 15 करैरा ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे फांसी लगा ली। पूछताछ में सामने आया है कि नीरज बीए का छात्र है और ग्वालियर रहकर पढ़ाई करता है। लेकिन लॉक डाउन के चलते वापस ग्वालियर नहीं जा सका। दो साल से डिप्रेशन में चल रहा था। बुधवार को पिता कोर्ट चले गए और मां बाजार चली गईं। इसी दौरान नीरज ने फांसी लगा ली।