खेत से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर / Picchore News

िशवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आनंदपुर से चोरों ने खेत से मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया। खेत मालिक ने बताया कि बीते रोज जब वह अपने खेत पर गया और पानी के लिए मोटर चलाई तो वह नहीं चली। जिस पर चैक किया तो पता चला कि मोटर चोरी हो गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उनसे कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया।