ग्वालियर में एक युवक ने अपनी ही पत्नी को बंधकर बनाकर रात भर पीटा है। किसी तरह महिला ने खुद को मुक्त कराया और अपने पिता और पुलिस को सूचना दी। महिला का कहना था कि शादी को 20 साल हो चुके हैं, उसके बाद भी पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। पर अभी आरोपी अभी फरार है।
महाराजपुरा के डीडी नगर निवासी सुषमा पाल ने शिकायत की है। उसकी शादी वर्ष 2001 में मंगलदास पाल से हुई है। शादी के बाद से ही पति सनकी है। हमेशा उस पर संदेह ही करता रहता था। पर उसने रिश्ते को निभाया और इस तरह 20 साल गुजर गए। बीते रोज वह कमरे में लेटी हुई थी कि तभी मंगलदास आया और चरित्र पर संदेह करते हुए पड़ोसी से बात करने को लेकर आरोप लगाए, जब महिला ने मना किया तो पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और जब विरोध किया तो आरोपी ने लाठी, डंडे से उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़ित महिला ने खुद को मुक्त किया और घटना की जानकारी पिता को दी। पिता के आते ही वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को तलाशने पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला है।
चरित्र संदेह पर पति ने लगाई आग, किस्मत से बची जान
महाराजपुरा के कुंअरपुर निवासी 22 वर्षीय आरती शर्मा ने शिकायत की है कि एक साल पहले उसकी शादी सोनू शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति तथा अन्य ससुराल वाले उस पर संदेह करते हंै। एक दिन पहले ही उसका पति उसे मायके से लेकर आया था। रात को वह सो गई। सुबह सर्दी लगने के कारण वह सोती रही। कुछ देर बाद उसकी आंख खुलीं तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई है और उसके पति के हाथ में मिट्टी के तेल की कट्टी है। जब उसने बाहर जाने का प्रयास किया तो ननद तथा अन्य ससुराल वालों ने उसे अंदर धक्का दे दिया। उसकी चींख सुनकर आस-पास के लोग आ गए और आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
– महाराजपुरा थाना प्रभारी पीएस यादव ने बताया कि दो विवाहिताओं की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के 20 साल बाद भी पत्नी के चरित्र पर संदेह, कमरे में बंधक बनाकर पीटा / Gwalior News
More from GwaliorMore posts in Gwalior »
- नाबालिग गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग और रेप केस में फरार आरोपी पुलिस को घर के बाहर बैठा मिला, गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोशिशों का मिला फल, गुना-शिवपुरी में अडानी ग्रुप लगाएगी सीमेंट और डिफेंस सिस्टम की बड़ी फैक्ट्री
- आज लोकार्पण-शिलान्यास ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 एयरपोर्ट का PM मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली; राज्यपाल, सीएम, ग्वालियर में और डिप्टी सीएम जबलपुर में मौजूद रहेंगे /#मध्यप्रदेश
- दूसरा दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का MP में: ग्वालियर में बोले राहुल गांधी- भारत में आज पाकिस्तान से दोगुनी बेरोजगारी /#मध्यप्रदेश
- खजुराहो में शाह बोले- 400 पार इस बार: शामिल हुए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में; ग्वालियर में कहा- 370 वोट बढ़ाना है हर बूथ पर /#मध्यप्रदेश





Be First to Comment