ग्वालियर. 16 साल की छात्रा के साथ उसकी पहचान वाले ने अपने जीजा, दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। घटना नूरगंज सेवा नगर में अप्रैल 2021 की है। उस समय तो डर और बदनामी के चलते पीड़ित छात्रा चुप रही, लेकिन अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर बुलाने लगे। विरोध करने पर उसे बदनाम कर रहे थे। परेशान होकर छात्रा ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद वह परिवार के साथ ग्वालियर थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया साथ ही चारों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के सेवा नगर नूरगंज मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा है। अप्रैल 2021 में जब कोविड चरम पर था तो लॉकडाउन लगा हुआ था। एक दिन शाम को गली से कपड़ों, बैग की चेन सही कराने वाला आवाज लगाते हुए निकला। श्वेता को अपनी एक जैकेट की जिप सही करानी थी। उसने देखा तो फेरी वाला पास की गली तक पहुंच गया था। यहां वह पहुंची तो उसे उसका एक दोस्त अनिल यादव मिला। उसने बताया कि पास ही नूरगंज में उसकी बुआ रहती हैं। चेन सही करने वाला वहीं गया है। इसके बाद वह छात्रा को अपने साथ बुआ के घर ले गया। यहां जब पहुंची तो अंदर अनिल का जीजा शेरसिंह मीणा निवासी भरतपुर राजस्थान, दो दोस्त लालू उर्फ देवीसिंह जाटव, नीरज जाटव निवासी सेवा नगर खड़े थे। रूम में जबरन छात्रा के कपड़े उतार दिए और सबसे पहले शेरसिंह राणा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अनिल यादव और उसके दोनों दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देंगे।






Be First to Comment