Press "Enter" to skip to content

शिवराज सरकार विमानन कंपनियों को देगी बड़ी राहत, भोपाल-इंदौर में विमान ईंधन पर वैट 25 से घटाकर 4 प्रतिशत करने की तैयारी / Bhopal News

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार भोपाल और इंदौर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन पर वैट 25 से घटाकर 4 प्रतिशत करने की तैयारी कर रही है। विमानन विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेज दिया है। संभवत: अगले सप्ताह में इसका आदेश जारी हो जाएगा। बता दें कि मप्र में भोपाल और इंदौर को छोड़कर अन्य शहरों के हवाई अड्डों पर एटीफ भरवाने पर 4 प्रतिशत वैट लगता है। बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रति सप्ताह 588 फ्लाइट आती हैं।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में और अधिक उड़ानें शुरू करने और राज्य में हवाई संपर्क में सुधार के लिए विमान ईंधन पर वैट में कमी करने की मांग राज्य सरकार से की थी। उन्होंने 1 सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस की ग्वालियर-इंदौर उड़ान के शुभारंभ और इंदौर-दुबई उड़ान को फिर से शुरू करने के लिए डिजिटल माध्यम से नई दिल्ली से एक समारोह को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा था- मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को एटीएफ (विमान ईंधन) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने के लिए एक पत्र लिखा है। 8-9 राज्य हैं, जहां एटीफ पर वैट एक से चार प्रतिशत तक ही है और इसके परिणामस्वरूप उन राज्यों से उड़ानों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट के अलग-अलग स्लैब हैं जो 4 से 25 प्रतिशत तक हैं। मैं मध्यप्रदेश सरकार से पूरे राज्य में इसे समान रूप से एक से चार प्रतिशत तक लाने का अनुरोध करता हूं।

More from BhopalMore posts in Bhopal »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!