ग्वालियर डीआईजी ग्वालियर रेंज राजेशहिंगणकर द्वारा पुलिस लाईन ग्वालियर का वार्षिक निरीक्षण किया गया और दरबार लगाकर पुलिस जवानों से रूबरू हुए। इस बीच पुलिस जवानों द्वारा बताई गई अपनी समस्याओं का उनके द्वारा यथा संभव शीघ्रता से निराकरण करने का आश्वासन देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के प्रारंभ में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर को क्वाटरगार्ड पर सलामी दी गई। डीआईजी ग्वालियर ने क्वाटरगार्ड स्थित शस्त्रागार में हथियारों का निरीक्षण किया तथा विभाग को आवंटित विभिन्न वाहनों तथा नवनिर्मित शासकीय भवनों की जानकारी ली। तत्पश्चात् उन्होंने रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह से पुलिस लाइन की शाखावार जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित सांघी, एएसपी मध्य श्रीमती हितका वासल, एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी पूर्व राजेश दण्डोतिया, एएसपी देहात जयराज कुबेर, डीएसपी लाईन विजय भदौरिया के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






Be First to Comment