नवविवाहिता फांसी पर झूली, परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप / Narwar News

खबर कटरा मोहल्ला मगरोनी से आ रही है यहां गौरव उर्फ गोलू पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह सिकरवार उम्र 22 वर्ष ने फांसी लगा ली वही परिजनों ने बताया कि वह ग्राम बैराड़ी तह. कोलारस के रहने वाले है करीब 4 माह पूर्व हमने गोलू की शादी मगरौनी निवासी कृष्ण प्रताप सिंह से की थी एवं उनके मांगे अनुसार दहेज दिया था, परन्तु कुछ कमी रह जाने के बाद कुछ दिन बाद लड़के के पिता ने फ़ोन करके कहा कि आपने शादी में 40000 की कमी कर दी, जिसके कारण वह गोलू को परेशान करने लगे,
इस बात को ले कर परिजनों ने pm हाउस पर जम कर हंगामा किया एवं उनका कहना है गोलू की हत्या कर के उसको फाँसी पर टांगी गयी है, क्योंकि जब हमे सूचना लगी कि गोलू ने फांसी लगा ली है तो तुरंत ही वह वहां पहुँचे, जहां पर देखने मे प्रथम दृश्य हत्या का नज़र आ रहा था, क्योंकि जब हम वहां पहुँचे तो लाश टंगी हुई थी परंतु उसके पैर जमीन से सटे हुए थे