
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी मोनू रामजीलाल चंदेल ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर ात्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह 7 बजे छोटे भाई की पत्नी चाय लेकर पहुची तो घटना की जानकारी लगी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 3 साल पूर्व मृतक की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तब से मोनू शराब पीने का आदी हो गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में युवक के शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।






Be First to Comment