
शिवपुरी। जिले के पोहरी नगर परिषद के नया बस स्टैण्ड क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम को देखकर भागने लगी, जिसके बाद उसके घरवालों ने पकड़कर उसे जबरन कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाई. झोपड़ी बनाकर रह रही यह महिला लोहपीटा समाज की है. उसे डर था कि वैक्सीन लगवाने से वह मर जाएगी. इस दौरान जैसे ही उसने स्वास्थ्य विभाग की टीम तो टीम को देखा तो वह मौके से रफूचक्कर हो गई. लेकिन महिला के घरवालों ने पकड़कर जबरदस्ती उसे वैक्सीन लगवा दी.






Be First to Comment