बीमार साली को देखने आए जीजा ने किया बलात्कार / Narwar News

शिवपुरी। खबर नरवर क्षेत्र से आ रही है। यहां 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि मैं बीमार थी उसी दौरान मेरा जीजा मुझे देखने आया और जोर-जबरदस्ती कर दुष्कर्म कर दिया। बाद में उसने कहा कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। जिससे वह डर गई लेकिन इसके बाद महिला ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने में केस दर्ज करवाया।