पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पावर हाउस के पास रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार माया पुत्री चंद्रकांत ओझा निवासी पावर हाउस के पास पोहरी ने गुरूवार देर रात 8 बजे के लगभग घर के पास में ही जाटव के खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।




