घर से युवक को उठा ले गया भूत प्रेत, कुआ पर ले जाकर पिलाया जहर हालात गंभीर / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर ग्राम देवरी खनियाधाना से आ रही है यहाँ रहने वाले मंशाराम पुत्र देशराम कुशवाह उम्र 30 वर्ष ने बताया कि आज सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर था तभी उसको मुँह बंधे कोई दिखा जो उसको अपने साथ कुआं पर ले गया जहां उसने मंशाराम को बैठने के लिए कहा एवं खुद कही चला गया थोड़ी देर बाद वह फिर बापस आया तो उसके हाथ मे जहर की बोतल थी जिसको वह मंशाराम को देते हुए कहा यह खा ले मैं तेरे घर का प्रेत हूँ तो मंशाराम ने प्रेत की आज्ञा मानते हुए जहर से भरी हुई बोतल पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी जब परिजनों को इस बात की सूचना लगी तो वह तुरंत ही उसको खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया !