मोबाइल लूटने वाले बाइक सवार पकड़े / Karera News

करैरा। करैरा में बात करते हुए जा रहे बुजुर्ग का मोबाइल लूटकर भागने वाले बाइक सवार दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। विजय श्रीवास्तव 60 निवासी न्यू कॉलोनी करैरा 22 अगस्त को शाम के समय राममंदिर से लौटते समय बाइक सवारों ने मोबाइल लूट लिया था। मोटोरोला कंपनी का मोबाइल लूटने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने कृष्णकांत झा निवासी करई व सुरेंद्र केवट पुत्र मूलचंद केवट को गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है।