बैराड़। तहसील क्षेत्र के सिलपरी गांव का युवक पार्वती नदी के स्टॉप डेम में नहाते वक्त डूब गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक ढूंढने के बाद विकलेश जाटव का पता नहीं चला है। गुरुवार को फिर से रेस्क्यू किया जाएगा। विकलेश (19) पुत्र भरोसी जाटव निवासी ग्राम सिलपरी बुधवार की सुबह पार्वती नदी में नहाने गया था। सिलपरी और डेंडरी गांव के बीच बने स्टॉप डेम में नहाते वक्त विकलेश पानी में डूब गया। सूचना पर बैराड़ तहसीलदार, बैराड़ व गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम को बुलवाकर रेस्क्यू प्रारंभ कराया। लेकिन देर शाम तक अंधेरा छाने तक विकलेश नहीं मिला। रात हो जाने से रेस्क्यू रोकना पड़ा। गुरुवार को फिर से खोजबीन शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि नहाते हुए विकलेश गहरे पानी में चला गया था और डूब गया। घटना सुबह 10 बजे के बाद की बताई जा रही है।
मस्ती बनी मौत, नदी पर नहाने गया युवक डूबा / Baiard News




