करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के सुनारी चाैकी के तहत बहिन को परेशान करने पर भाईयों ने आकर जीजा सहित ससुरालियों की मारपीट कर दी और फायर भी किए।
मिली जानकारी के अनुसार मनीषा रावत को उसके पति व ससुरालियों ने परेशान किया जिससे वह अपने भाईयों के पास चली गई और मामले की जानकारी दी। घटना से गुस्साए भाईयों ने अपना आपा खो दिया और बहिन की ससुराल आकर जीजा अजबसिंह पर फायर किए और कुटाई धर दी। मामले में पुलिस ने संदीप व पारम रावत सहित तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।




