करैरा : घर से निकली युवती लपता, परिजन पहुंचे थाने / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवयुवती अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई फिर वापस लौटकर नहीं आई। मामले में पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार करैरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती शनिवार को दोपहर के समय किसी काम की कहकर निकली लेकिन जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उसकी आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके परिजन थाने पहुंचे और मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।