शिवपुरी| बदरवास के मदनपुर व पायगा गांव के बीच आदिवासियों ने झाड़ियाें की सफाई करके जमीन तैयार कर ली। लेकिन गांव के एक दबंग ने जाकर जमीन जोत दी। विरोध करने पर एक आदिवासी को पीटा और हवाई फायर कर दी। फरियादी भरत (24) पुत्र जगराम आदिवासी निवासी ग्राम मदनपुर ने बदरवास पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लक्ष्मण धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जमीन को लेकर झगड़ा, हुए हवाई फायर / Badarwas News




