शिवपुरी। खबर शिवपुरी के फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित साइंस कॉलेज से आ रहीं हैं जहाँ आज बच्चों के बीए द्वितीय वर्ष बालों कि ओपन बुक परीक्षा की कॉपियां जमा होनी थी, जिसके चलते कॉलेज में बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी ,कॉलेज प्रवंधन की तरफ से कोई भी सुरक्षा नहीं रखी गई ,ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया न ही बच्चे मास्क लगाकर आएं ,यहां पूरे मामले ने कॉलेज प्रवंधन की लापरवाही सामने आई हैं पूरा भारत एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर से झूझा बैठा है ,वहीं तीसरी लहर की चेतावनी भी सामने आ रहीं हैं ,ऐसे माहौल में कॉलेज प्राचार्य की तरफ से कोई भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं किया गया हैं। अब आखिर अगर ये बच्चे कोरोना की चपेट में आते हैं तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ,क्या प्रशासन इन बातों पर ध्यान देगा। इसके साथ ही छात्रों को सेनेटाइज नहीं कराया गया। यहां पूर्ण रूप से कोरोना की गाइडलाइन का भरपूर मजाक उड़ाया गया।
Badarwas, Baiard, Bairad, Bhopal, Dinara, Fast Samachar, Karera, Khaniyadhana, Kolaras, Narwar, National, New Delhi, Picchore, Pohari, Shivpuri, उत्तरप्रदेश
साइंस कॉलेज के प्राचार्य कर रहे बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ,नहीं कर रहे कोविड के नियमों का पालन / Shivpuri News




