बदरवास। बदरवास थाना पुलिस ने काली गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। पुलिस ने बताया 6 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि एक डंपर अवैध काली गिट्टी भरकर जा रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बामौर तिराहा पर मुखबिर द्वारा बताए गए डंपर को रोका और गिट्टी से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने में रखवा दिया और मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
अवैध काली गिट्टी ले जा रहा डंपर पकड़ा / Badarwas News




