Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित 150 पर केस दर्ज / Karera News

करैरा में भीड़ जुटाकर विरोध प्रदर्शन करने पर कोरोना संक्रमण का खतरा, इसलिए पुलिस ने केस दर्ज किया
शिवपुरी। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को जिन कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, उनके खिलाफ करैरा थाना पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सहित 150 अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है।
करैरा पुलिस थाने के एसआई चेतन शर्मा की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल कोरोना महामारी को देखते हुए भीड़ जुटाकर कार्यक्रम अथवा विरोध प्रदर्शन आदि करने पर रोक है। इसके बाद भी बुधवार को भीड़ जुटाकर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। करैरा थाने में जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मानसिंह फौजी, करैरा के विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि दीपक अहिरवार, राहुल मंडेलिया सहित 150 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

More from KareraMore posts in Karera »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!