Press "Enter" to skip to content

नेमवार में हुई आदिवासियों की निर्मम हत्या व पोहरी में मंत्री के रिश्तेदार द्वारा आदिवासियों पर किए जानलेवा हमले को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

 

शिवपुरी। नेमावर जिला देवास म. प्र. में आदिवासी समाज के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर शवों को खेत में जेसीबी मशीन से करीब 10 फीट की गहराई में गड्ढ़े करके जमीन में गाढ़ दिया गया और साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से शवों को गलाने के लिए नमक और यूरिया का इस्तेमाल भी किया गया । आदिवासी समाज के 5 लोगों की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सिंह राजपूत तथा उसके सहयोगियों को फांसी की सजा देने एवम घटना की उच्च स्तरीय जाँच करने तथा घटना को 47 दिन तक दबाने वाले दोषी अधिकारियों पर कठोरतम कारवाई करने, 5 लोगों की हत्या का मुआवजा राशि 5 करोड़ व बचे हुए सदस्यों को शासकीय नोकरी दी जावे।

2) मप्र के #शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के गॉंव सोनीपुरा के सरकारी नलकूप से पानी भरने गये आदिवासियों पर मप्र सरकार में मन्त्री के रिश्तदार ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके एक महिला व एक पुरूष को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर Sc/St प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर , घायलों को एक एक लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाय।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!