/
िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी बीते रोज अपने घर पर ही थी अचानक ही वह बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो उसकी आसपास तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।




