शिवपुरी। 21 जून से शुरू हुआ वैक्सीनेशन अभियान 30 जून को खत्म हो जाएगा, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते जिले में तय किए गए लक्ष्य से थोड़ी दूर रह गए। इतना ही नहीं महाभियान खत्म होने से दो दनि पहले ही वैक्सीनेशन भी बंद हो गया और अब मंगलवार व बुधवार को वैक्सीन नहीं लगेी। एक तरफ जहां महाभियान का लक्ष्य भी कम रह गया, वहीं जिले में तय किए ए वक्सीनेशन के लक्ष्य में अभी तक महज 26 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। अब 1 जुलाई को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक जिले में वैक्सीनेशन महाभियान के दौरान 1 लाख 2 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें अभी तक 93781 लोगों को वैक्सीन लग गई तथा वैक्सीन न होने की वजह से यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। मामले को लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर का कहना है कि सोमवार को 5190 डोज मिले थे, जिनके लिए 17 कैंप लगाए गए। अब मंगलवार-बुधवार को वैक्सीन न होने की वजह से अब 1 जुलाई को वैक्सीनेशन होगा। जबकि 3 जुलाई को केवल सैकेंड डोज के लिए कोवैक्सीन मिलेगी।






Be First to Comment