पिछले साल की तुलना में 52.8 मिमी कम हुई बारिश / Shivpuri News

शिवपुरी| जिले में 1 जून से अभी तक 98 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष इस वक्त तक 105.80 मिमी औसत वर्षा हुई थी। बता दें कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 128 मिमी, बैराड़ में 101 मिमी, पोहरी में 89 मिमी, नरवर में 134 मिमी, करैरा में 92 मिमी, पिछोर में 81 मिमी, कोलारस में 68 मिमी, बदरवास में 96 मिमी और खनियांधाना में 93 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।