शिवपुरी। एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा किसानों को अन्नदाता मानकर उनका सुविधाएं देने की मंशा व्यक्त की जाती है परंतु तहसील शिवपुरी में इसके उलट व्यवस्था देखी जा सकती है। किसानाें द्वारा उनकी परेशानियों से अवगत कराया गया जिसके अनुसार ग्राम पाडरखेड़ा तहसील व जिला शिवपुरी क किसान द्वारा फरवरी 2021 में खसरा की नकल लेने के लिए लोक सेवा केंद्र पर राशि जमा कर रसीद कटवाई थी परंतु उसे निर्धारित अवधि में नकल नहीं मिली। किसान द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर लिपिक व तहसीलदार से नकल दिलवाए जाने की बात कही लेकिन इसके बाद भी 6 माह से अधिक का समय निकल गया लेकिन अभी तक नकल नहीं मिली है। इसके बाद दोबारा से तहसीलदार के पास गए लेकिन उन्होंने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। 181 पर भी शिकायत की लेकिन किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है।

किसानों को नहीं मिल रही खसरे की नकल, तहसीलदार से की शिकायत तो किया अभद्र व्यवहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News





Be First to Comment