Press "Enter" to skip to content

सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर : प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा दे सकेंगे ऑनलाइन / Shivpuri News

शिवपुरी। सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड की तरफ से स्कूलों को ऑनलाइन प्रायोगिक व आंतरिक परीक्षा आयोजित कराने और वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए अब 28 जून तक का समय दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 16 जून को प्रैक्टिकल व इंटरनल एग्जाम की अधिकारिक वेबसाइट पर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत प्रायोगिक परीक्षा के लिए सेंटर ट्रांसफर की मांग करने वाले विद्यार्थियों को विशेष छूट दी गई है।
नई गाइडलाइन के तहत स्कूलों ने विद्यार्थियों की बीमारी, कोरोना या किसी अन्य कारण के चलते अभी तक प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल एग्जाम या इंटरनल एसेसमेंट नहीं कराए हैं, वह इसे बच्चे की लोकेशन के हिसाब से ऑनलाइन आयोजित करवा सकते हैं। लगभग सभी स्कूलों ने पहले कोविड की दूसरी लहर शुरू होने से पहले ऑफलाइन मोड पर प्रोजेक्ट, प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करा लिए थे। लेकिन कुछ स्कूलों ने अभी तक नहीं कराए थे, उन्हें अब सीबीएसई द्वारा अब ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने का एक और मौका दिया गया है। वहीं अब बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थी देशभर में या विदेश में कहीं से भी प्रायोगिक व आंतरिक परीक्षा दे सकते हैं। स्कूलों को परीक्षा कराने और वेबसाइट पर अपलोड करने 28 जून तक का समय दिया गया है।

पहले परीक्षा का कौन सा पैटर्न था तय

पहले सुनिश्चित किया गया था कि कोविड संक्रमण के कम होने पर ऑफलाइन मोड पर फिजिकल उपस्थिति में ही प्रायोगिक व आंतरिक परीक्षा ली जाएगी। हालांकि बाद में 6 जून को ऑनलाइन आयोजित कराए जाने की घोषणा के बाद उन विद्यार्थियों को समस्या हुई थी, जो शहर से दूर अपने होम टाउन जा चुके थे जबकि उनका दाखिला जिले में था क्योंकि विद्यार्थी की लोकेशन भी उसकी जगह की होनी जरूरी थी।

गाइडलाइन के निर्देश :

विषय से संबंधित शिक्षक ही लेंगे पेपर, लिंक पर रिजल्ट अपलोड होगा
गाइडलाइंस में साफ निर्देश दिए गए हैं कि आंतरिक परीक्षा कराने के लिए कोई बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा, बल्कि विषयों से संबंधित शिक्षक ही परीक्षा आयोजित करेंगे। हालांकि जिन सेंटरों पर बोर्ड द्वारा बाहरी परीक्षा नियंत्रकों की ड्यूटी लगाई गई है, वहां विषयों के शिक्षकों के साथ मिलकर वह परीक्षा संपन्न कराएंगे। आंतरिक मूल्यांकन बोर्ड द्वारा दिए गए लिंक पर परिणाम के साथ अपलोड किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को ध्यान रखना होगा कि सही अंक ही लिंक पर अपलोड किए जाएं। इसमें सुधार नहीं हो सकेगा। साथ ही पूरे अंक अपलोड किए जाने पर बोर्ड द्वारा निल भी किया जा सकता है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!