Press "Enter" to skip to content

टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय- सांसद डॉ. केपी यादव / Shivpuri News

 

शिवपुरी। कोरोना से बचाव हेतु हम सभी को टीकाकरण आवश्यक रूप से कराना है। प्रदेश में 21 जून से 30 जून तक टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि हमारे कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। यह शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा और कोलारस के नागरिकों को ऑक्सीजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सभी की सुरक्षा के लिए तैयारी करना हमारी जिम्मेदारी है। यह उद्गार सांसद डॉ.के.पी.यादव द्वारा कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र शेड निर्माण के भूमि पूजन के दौरान व्यक्त किए गए।

ऑक्सीजन उत्पादन हेतु संयंत्र में शेड निर्माण लगभग 9 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद डॉ.के.पी.यादव ने वृक्षारोपण अभियान के तहत स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात सांसद डॉ.के.पी.यादव अंबेडकर पार्क स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर उन्होंने स्टाफ से टीकाकरण की जानकारी ली एवं टीकाकरण करा रहे लोगों का उत्साहवर्धन कर उनको सम्मानित किया एवं उपस्थित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण हेतु प्रेरित करने, अपने रिश्तेदार परिजन मित्रों आदि को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरणा देने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान, हेमंत ओझा, कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!