एसबीआई बैंक के सामने से बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गुरूद्वारा एसबीआई बैंक के सामने से चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अतरसिंह परिहार पुत्र लटअूराम निवासी 31 नं. कोठी के सामने फतेहपुर शिवपुरी ने बताया कि 22 जून को शाम के समय वह अपनी बाइक के पास एसबीआई बैंक के सामने गेट पर खड़ा हुआ था। इस दौरान वह बाइक में ताला लगाकर दुकान पर काम करने चला गया। जब लौटकर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।