Press "Enter" to skip to content

शुक्र ने कर्क में किया प्रवेश, 3 राशियों के लिए शुभ, 11 को रवि पुष्य नक्षत्र, राज व सर्वार्थ सिद्धि योग / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शुक्र ग्रह ने 22 जून को राशि परिवर्तन कर लिया है। अब ये 17 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। शुक्र की यह स्थिति 3 राशियों के लिए शुभ रहेगी। वहीं, 3 राशि वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इसके अलावा अन्य 6 राशि वालों पर इसका मिला-जुला असर रहेगा।
शुक्र के प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में बदलाव के योग हैं। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन से बीमारियों के संक्रमण में राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम में भी बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ज्योतिष पं. राजेश शर्मा के मुताबिक शुक्र का कर्क राशि में आना देश के लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। हालांकि कोष में धन की कमी आ सकती है, लेकिन देश के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका नहीं है। शुक्र के प्रभाव से भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। साथ ही इन दिनों में कई लोगों को आराम और सुख मिलेगा।

मकर और कुंभ वालों को नौकरी में होगा लाभ : शुक्र की चाल में बदलाव होने से तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन समेत 6 राशियों के लिए मिला-जुला समय : कर्क राशि में शुक्र के आ जाने से वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है।

11 को रवि पुष्य नक्षत्र, राज व सर्वार्थ सिद्धि योग

जुलाई का महीना बाजार के लिए लक्ष्मी बरसाने वाला साबित होगा। इस माह में 31 में से 19 दिन खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए विशेष योग आएंगे। सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, कुमार योग, त्रिपुष्कर, द्विपुष्कर, रविपुष्य और रवि योग आएंगे। 21 दिनों में से 9 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। 8 दिन रवि रोग रहेगा। खासकर 11 जुलाई को एकसाथ रवि पुष्य नक्षत्र, राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग से सभी कार्य विशेष फलदायी रहेंगे।

राशि बदलना मेष, सिंह और धनु राशि के लिए अशुभ

ज्योतिषचार्य के अनुसार शुक्र के राशि बदलने से मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!