Press "Enter" to skip to content

तिकोनिया पार्क में अश्लील हरकत कर रहा था प्रेमी युगल, माली ने टोका तो चला दिए लात-घूसे / Shivpuri News

 

शिवपुरी|शहर के गांधी पार्क के सामने तिकोनिया पार्क में प्रेमी युगल अश्लील हरकत कर रहा था। लोगों की आपत्ति के बाद माली ने टोका तो प्रेमी झगड़ने लगा और अपने दोस्तों को बुलवाकर माली की मारपीट कर दी। एक प्रेमी युगल तिकोनिया पार्क में गुरुवार की शाम अश्लील हरकत कर रहा था। दूसरे लोगों ने यह देख माली से कहा। माली विशाल जाटव ने जाकर प्रेमी युगल से कहा कि यहां अश्लील हरकत ना करें, करना तो कहीं और चले जाएं। इसी बात से प्रेमी नाराज हो गया और विवाद करने लगा। दोस्तों को बुलाकर विशाल की मारपीट कर दी। माली विशाल ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!