Press "Enter" to skip to content

LJCC सोसाइटी ने पिछोर उप स्वास्थ्य केंद्र को AC एवं सभी सुविधा से परिपूर्ण एंबुलेंस दान की / Shivpuri News

 

पिछोर (SDM) राजन बी नाडिया जी ने फीता काटकर किया लोकार्पण

कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एल॰जे॰सी॰सी॰ बहुराज्जीय सहकारी समिति जो वित्त कार्यों का निर्वाहन करती है एवं सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है, कोविड-19 के इस आपदा के समय में सहकारी समिति के वरिष्ठ प्रतिपालकों के प्रयासों से प्रशासन पिछोर को कोविड-19 की रोकथाम एवं आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन हेतु सहायतार्थ एक एंबुलेंस प्रदान की गयी जिसका लोकार्पण अधिकारी कार्यालय परिसर में समिति के सभी प्रतिपालकों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर अधिकारी पिछोर (SDM) श्री राजन बी नाडिया जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

यह एंबुलेंस कोरोना महामारी से पीड़ित गंभीर मरीजों तथा दैवीय आपदा से पीड़ित मरीजों हेतु सहायता प्रदान करेगी। यह एंबुलेंस व्हीलचेयर, फोल्डिंग स्ट्रेचर, एसी, ऑक्सिजन सिलेंडर, ऑक्सिजन फ़्लोमीटर, मेडिसिन बॉक्स, तीन पंखे , चार मोबाइल चार्जर और 7 फीट की अटेंडेंट सीट से लैस है जो पिछोर क्षेत्र के मरीजों के उपचार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेगी। एंबुलेंस का लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी पिछोर (SDM) राजन, बी,नाडिया एवं (SDOP) देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केंद्र (BMO) डॉ. संजीव कुमार साडे, (CMO) राघवेंद्र सिंह पालिया एवं सभी प्रतिपालकों के कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर पिछोर उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एंबुलेंस को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में सहकारी समिति के वरिष्ठ प्रतिपालक सोहन सिंह लोधी, बलवीर सिंह लोधी, संध्या राजपूत (बृजेश राजपूत), मोहम्मद शाकिर साह, धनीराम कोली, रामकुमार लोधी, बादाम सिंह पाल, सियाराम लोधी, मनोज कुमार कोली, वीर सिंह लोधी, राजेश कुमार शाक्य, जयसिंह लोधी, अख्तर शाह, सोनू लोधी एवं अन्य प्रतिपालकगण आदि मौजूद रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!