Press "Enter" to skip to content

बिद्युत ठेकदार ने लगाया लाखो रुपय का किसानों और सरकार को चुना / Kolaras News

विद्युत महा घोटाला ठेकेदारों की चल रही लाखो की लूट जिले में होना चहिये जाँच आ सकता है बड़ा घोटाला सामने
कोलारस/ मामला ऐसा की आप भी जान के हैरान हो जाओगे कोलारस अंतर्गत आने वाले ग्राम सेसई में एक बिद्युत ठेकेदार ने एक-दो नही 14 किसानों और न जाने कितने किसानों ओर सरकार के साथ धोखाधड़ी कर लाखो रुपए का चूना लगा चुका है अगर इसकी बारीक़ी से जांच की जायेगी तो ओर भी बड़ा घोटाला सामने आ सकता है
मामला इस प्रकार है कि किसानों को 11 के.बी. की लाइन से छेड़छाड़ कर 1 दर्जन से अधिक किसानों को अबैध कनेक्शन प्रदान कर दिए और एबज में हर किसान से हजारों रुपए लिए इस तरह लाखो रुपए किसानो से एट लिए इतना ही नही न कोई बिल ओर न कोई भुगतान राशि बिद्युत विभाग में जमा कराई इस तरह सरकार को लाखों का चूना लगा दिया जब इतने अबैध कनेक्शन हो गए तब अधिकारीओ को जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद कोलारस के कनिष्ट अधिकारी के ठेकेदार के विरुद्ध 420,140 धारा के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है
बैदप्रकाश सलामे पुत्र विसराम सलामे उम्र 27 साल कनिष्ठ अभियन्ता म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. कोलारस ग्रामीण ने आवेदन 24/06/21 पेश किया जिसमे पुलिस थाना कोलारस पहुँच ठेकदार वीरेन्द्र पुत्र सीताराम श्रीवास्तव उर्फ वीरू ठेकेदार ग्राम सेसई सडक द्वारा अवैध रुप से विधुत ट्रासफार्मर स्थापित करने एव 11 के.व्ही लाईनो से छेडछाड करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद क्षेत्रीय मीटर रीडर श्री अनूप राठौर द्वारा लिखित संग्लन आवेदन के माध्यम से सूचना दी कि वीरेन्द्र पुत्र सीताराम श्रीवास्तव उर्फ वीरू ठेकेदार निबासी ग्राम सेसई सडक के दवारा 33/11 सब स्टेशन पडोरा क्षेत्रांतर्गत अवैध रुप से ट्रांसफार्मर रखे है जोकि म.प्र.म.क्षे . वि.वि.कं.लि. वितरण केन्द्र कोलारस ग्रामीण के अंतर्गत आता है मीटर रीडर द्वारा दी गई सूचना की मौके पर पहुँच कर तस्दीक की गई तो पाया गया कि वीरेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ वीरू ठेकेदार द्वारा निम्नलिखित किसानो के साथ छल कर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिये विद्युत विभाग के नाम से रूपये लेकर विभाग से बिना अनुमति लिये अबैध रूप से विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किये है ।

विद्युत ट्रांसफार्मर जिन किसानो के खेतो पर स्थापित किये गये उनकी सूची

-1.लक्ष्मण सिंह रावत वाला 25 केवीए टीला आबादी ग्राम सेसई सडक
2 . अवनीश रावत पुत्र मोहन सिह सिगंल फेस टीला आबादी ग्राम सेसई सडक
3. विनोद रावत वाला 25 केवीए टीला आबादी ग्राम सेसई सडक 4. हीरा सिह सिख वाला 25 केवीए सेसई पम्प आबादी ग्राम सेसई सडक
5.खटीक वाला 25 केवीए महादेव टोरिया सेसई पम्प ग्राम सेसई सडक
6. जालम रावत वाला 63 केवीए जैन मंदिर के सामने सेसई पम्प ग्राम सेसई सडक
7. भूरा सिह सिख घुटारी सिगंल फेस टीला आबादी ग्राम घुटारी
8. काल्या सिह सिख 25 केवीए घुटारी सेसई पम्प ग्राम घुटारी 9.चंचल सिंह सिख 63 के.वी.ए. रामनगर बेहटा पम्प ग्राम बेहटा 10. बल्ला जाट वाला 25 के.वी.ए. टीला पम्प ग्राम बेहटा 11. विक्रम सिंह सिख 25 के.वी.ए. निवोदा पम्प ग्राम पडोरा 12 . कंठ गुर्जर पुत्र दुल्हा जी 25 के.वी.ए टीला आबादी टीला कला 13.विनोद वाल्मीक वाला 25 के.वी.ए निवोदा पम्प ग्राम सेसई सडक
14.मंगल सिंह वाला 25 के.वी.ए ग्राम गौरा ( जप्त किया गया ) अतः 11 के.वी. लाईनो से छेडछाड करने अवैध रुप से विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत वितरण कम्पनी को आर्थिक छति पहुँचा कर लाखो रुपए का सरकार को चुना लगा चुका है जिसका पता विधुत अधिकारी को लगने के बाद वीरेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ वीरु ठेकेदार नि . ग्राम सेसई सड़क के खिलाफ की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है जिसमे मीटर रीडर श्री अनूप राठौर का लिखित आवेदन में 1 नं . 25 के.वी.ए ट्रांसफार्मर मंगल सिंह वाला ग्राम गौरा जप्ति किया गया आगे की कार्यवाही की जा रही है

इनका कहना
मीटर रीडर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि सेसई के ठेकेदार द्वारा किसानों व लोगो से धोखाधड़ी की है एवं 33/11 के.बी. की लाइन से छेड़छाड़ कर अबैध कनेक्शन प्रदान किये है सभी करेक्शन कटवा दिए है और एक ट्रांसफार्मर जप्त कर लिया गया है और ठेकेदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया गया एवं आगे भी जांच की जा रही है
सलामे कनिष्ठ अधिकारी

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!