Press "Enter" to skip to content

मनियर में दुकान के ताले टूटे, मंगलसूत्र सहित ले गए 18 हजार की नकदी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां चोरों ने भैरो बाबा मंदिर के पास मनियर में िस्थत एक दुकान के ताले चटका दिए। चोर यहां से सोने के जेवर व नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि उसकी भैंरो बाबा मंदिर के पास मनियर में दुकान है। बीते रोज वह अपनी दुकान का ताला लगाकर चला गया। अगले दिन सुबह दुकान आया ताे देखा कि ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने दुकान से सोने का मंगलसूत्र, सेाने की पुतल एवं गल्ले में रखे करीब 18 हजार रुपए चुरा लिए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!