Press "Enter" to skip to content

सुरेश सिकरवार पर गोली चलाकर हमला करने वाले मुख्य आरोपित इंद्रप्रतापसिंह चौहान एवं भाई ने किया सरेंडर / Shivpuri News

शिवपुरी। पूर्व डीएसपी सुरेशसिंह सिकरवार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपितों ने आज पुलिस में सरेंडर कर दिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। सरेंडर करने वालों में आरोपित सौरभसिंह चौहान व उसका छोटा भाई है।

जमीन संबंधी विवाद के कारण आरोपी सौरभ सिंह चौहान ने पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के निवास स्थान पर पहुंचकर उन पर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि इस हमले में सिकरवार जी बच गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान फरार बना हुआ था। अंतत: पुलिस दबाव के कारण सौरभ सिंह चौहान और उसके भाई अमन चौहान ने एसपी कार्यालय में आज आत्म समपर्ण कर दिया।

सुमन चौहान बोला एनकाउंटर की मिल रही थी धमकी

अपने दोनो बेटे सौरभ चौहान और अमन चौहान के साथ एसपी आफिस पहुंची सुमन चौहान ने कहा कि मेरे बेटे की एनकाउटर की धमकी मिल रही थी। यह एक सरकारी जमीन का विवाद था उस पर डॉ. तोमर और मोनू भगवती कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे और पूर्व डीएसपी से विवाद हुआ था। क्या विवाद हुआ था इसकी मुझे जानकारी नही हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!