शिवपुरी|कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास सोमवार की शाम एक डंपर चालक ने तेज व लापरवाही से डंपर चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगनी (60)अमरु जाटव निवासी भाटी कोलारस सोमवार की शाम पूरन खेड़ी टोल प्लाजा के पास से अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे डंपर चालक से उसमें टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट आई। बुजुर्ग को इलाज के लिए पहले कोलारस अस्पताल और फिर वहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान देर जगनी की मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रफ्तार का कहर : डंपर की टक्कर से युवक की मौत / Kolaras News
More from KolarasMore posts in Kolaras »
- फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा: मामा की मौत भांजा घायल, 6 बहनों के बीच इकलौता भाई था मृतक / Shivpuri News
- ससुराल से लौट रहे युवक में अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौत / Shivpuri News
- प्रेमी जोड़ा पहुंचा कलेक्टर के पास कहा हम एक दूसरे से करना चाहते हैं शादी / Shivpuri News
- प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में कोलारस तहसीलदार सस्पेंड / Shivpuri News
- स्व. रामसिंह यादव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खतौरा में / Shivpuri News





Be First to Comment