शराब पीकर कमरे में सो गया और हो गई मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी|सतनवाड़ा के सकलपुर गांव में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेश (26) रामहेत आदिवासी निवासी सकलपुर थाना सतनवाड़ा शराब पीने का आदी था। सोमवार की दोपहर से ही वह शराब पी रहा था और देर तक उसने शराब पी और सुबह 4 बजे अपने कमरे में सो गया। परिजन सुबह उठाने गए तो उसके शरीर में कोई हलचल न होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।