डंपर चालक से रंगदारी, प्रत्येक चक्कर के मांगे 1 हजार रुपए / Badarwas News

 

शिवपुरी। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक डंपर चालक से रंगदारी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

देवेंद्र पुत्र यशवंत लोधी निवासी लगदा थाना रन्नौद ने बताया कि वह रोज की तरह रेत का डंपर भरकर ला रहा था तभी बामौर के पास आम रोड पर उसे विक्रम जाटव निवासी बामौर ने रोक लिया और धमकी दी कि प्रत्येक चक्कर के उसे 1 हजार रुपए देना होगी। जब मैंने मना कर दिया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद देवेंद्र थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।