शिवपुरी। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक युवक फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद आदिवासी 25 वर्ष निवासी गुब्बारा कोलारस की लाश आज बदरवास क्षेत्र में मिली। युवक ने पेड़ से फंदा बना फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment