शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के बंजारा मोहल्ला के पीछे पहाड़िया पर अपनी बकरी चराने गए चरवाहे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कैलाश (62) वर्ष पुत्र चंपालाल नामदेव रोज की तरह अपनी बकरियां चराने नाउ खो के पास सोमवार को गया था। देर रात उसकी उसकी कुछ बकरियां वापस आ गई। लेकिन आधी बकरियां व कैलाश घर वापस नहीं आया तो परिजन उन्हें देखने के लिए बंजारा बस्ती की तरफ गए। वहां कुछ दूरी पर कैलाश की लाश एवं बकरियां दिखाई दी। जिस पर परिजनों ने पुलिस थाने आकर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से लाश लाकर पोस्टमार्टम कराया एवं मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में ले लिया है।




