सदन में टूटी कुर्सियां, माइक तोड़े गए, रिपोर्टिंग डेस्क पर चढ़ कर विधायकों ने काटा बवाल

सदन में टूटी कुर्सियां, माइक तोड़े गए, रिपोर्टिंग डेस्क पर चढ़ कर विधायकों ने काटा बवाल

सदन में टूटी कुर्सियां, माइक तोड़े गए, रिपोर्टिंग डेस्क पर चढ़ कर विधायकों ने काटा बवाल
सदन के पटल पर सीएनटी एसपीटी एक्ट संसोधन विधेयक रखते ही वह सब कुछ हुआ जिसकी आशंका थी. कुर्सियां टूटी, हंगामे हुए, विधेयक की कॉपियां फाड़ी गईं और वह वह सब कुछ हुआ जिससे सदन की मर्यादा टूटी. बहरहाल सदन की बैठक दो बजे तक के लिए सथगित कर दी गई.
बुधवार को दोपहर दो बजेतक सदन में सीएनटी एसपीटी एक्ट पर संशोधन विधेयक पेश नहीं हो सका.विधेयक पेश होने को लेकर पहले ही असमंजस की स्थिति बनी थी. जैसे ही पटल पर विधेयक रखा गया विपक्षियों खास कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने विधेयक की कॉपियां फाड़ कर फेंक दी. विपक्षी विधायकों ने स्पीकर के माइक को तोड़ा.रिपोर्टिंग डेस्क पर चढ़कर बवाल काटा.मार्शल ने विपक्षी विधायकों को सदन से निकाला और सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई.