Press "Enter" to skip to content

नोटबंदी से देश में फैली अराजकता के माहौल में सुधार को लेकर

नोटबंदी से देश में फैली अराजकता के माहौल में सुधार को लेकर
कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
Displaying 28 shiv 13.jpg
पिछोर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर ने आज नोटबंदी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम संजीव जैन को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बढी संख्या में प्रात: 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पिछोर एसडीएम संजीव जैन को सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए कहा कि सरकार का नोटवंदी का फैसला बिना तैयारी का है, देश के बैको में पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध नहीं हैं समय से पूर्व ही बैकों का कैश समाप्त हो जाता है और वह बंद हो जाते है। गरीब मजूदरवर्ग, किसान परेशान है। हमने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस पार्टी जाली नोटों एवं कालेधन को उजागर किए जाने के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के निर्णय का विरोध नहीं कर रही है, परन्तु यह निर्णय जिस प्रकार की जल्दबादी में एवं अव्यवहारिक तरीके से लिया गया है, कांगेस पार्टी उस नोटबंदी के तरीके का विरोध कर रही है। क्योंकि सरकार के इस बिना तैयारी के लिए गए निर्णय का परिणाम यह है कि सरकार द्वारा 16 दिन के अंदर ही 33 बार नियमों को बदला गया। आज पूरे देश की आम जनता चाहे वह किसान, मजदूर वर्ग, कर्मचारी वर्ग, पेंशनधारी, छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी पूरी तरह से परेशान हो गए हैं। आज दिनांक तक भी बैंको में नगदी का प्रवाह नहीं हो पा रहा है। देश के ज्यादातर एटीएम बंद पडे हैं या उनसे राशि नहीं निकल पा रही है।
        किसानों की रबी की फसल बुवाई के लिए खाद, बीज, नोटबंदी, के कारण पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तथा उनकी फसल का उचित दाम किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण आज किसानों को भयंकर आर्थिक तंगी का समना करना पड रहा हैं, दैनिक वैतन भोगी, कामगार वर्ग को प्रतिदिन का वेतन मुहैया नहीं हो पा रहा है। व्यापारी वर्ग का पूरा व्यापार ही पैसे के रूक जाने से प्रभावित हो गया है। आज आमजनता अपने खुद का जमा धन अपने खातों से ही नहीं निकाल पा रहा है, जिसके कारण आम जनता को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी विश्व के किसी भी देश में ऐसा कोई कानून नहीं है कि व्यक्ति को उसके बचत खातें में जमा राशि को निकालने नहीं दिया जाए, यह एक लोक तांत्रित देश में तानाशाही रवैये को दर्शाता है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर, कोमल पंसारी, राकेश शास्त्री, सियाराम भार्गव, अत: मोहम्मद, अनुरूद्ध सिह, देवदास पडेरिया, कय्यूम खां, राकेश पाठक, देवेन्द्र पाठक, मुलायमसिंह, अतुल पहारिया, लोकपालसिंह यादव, रामकुमार पाण्डे, महेन्द्र कुमार, उमेश तिवारी, रूपलाल, अरूण शर्मा, इमरत आदिवासी, विनोद मिश्रा, वलरामसिंह, राजकुमार केवट, राधेलाल, हनुमंतसिंह लोधी, शरीफ राईन, धनीराम रजक, रामसेवक जाटव, अत: मोहम्मद आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जन उपस्थित रहे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!