Press "Enter" to skip to content

जन आक्रोश रैली में नेताओं ने निकाला आक्रोश

जन आक्रोश रैली में नेताओं ने निकाला आक्रोश

नोट बंदी को लेकर देवघर में भारत बंद का बाजार पर कोई असर सोमवार को नहीं नजर आया. लेकिन कांग्रेस द्वारा इसके विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली गयी जिसमें बाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शरीक होता नजर आया.
स्थानीय टॉवर चौक से शुरु हुई यह रैली विभिन्न चौक-चौराहे से गुजरते हुए वापस टावर चौक पहुंची. इस जन आक्रोश मार्च में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. इस दौरान नोट बंदी के विरोध में जमकर मोदी विरोधी नारे भी लगाए गए.
जन आक्रोश रैली में नेताओं ने निकाला आक्रोश
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि नोट बंदी के बाद पुराने नोट बदलने के दौरान लोगों की मौत की जिम्मेवारी केंद्र सरकार को लेनी होगी. वहीं झामुमो के नगर अध्यक्ष सुरेश साह ने इसके विरोध में आगे भी आंदोलन करने की बात कही है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!